Thursday, July 4, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Liquor Policy Case: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में संजय सिंह को...

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में संजय सिंह को झटका, नहीं मिली जमानत

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह को शुक्रवार (22 दिसंबर) को झटका लगा। राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

जमानत को किया खारिज (Delhi Liquor Policy Case)

गुरुवार (21 दिसंबर) को कोर्ट ने दिल्ली की शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ा दी थी। इससे पहले 11 दिसंबर को कोर्ट ने सिंह की न्यायिक हिरासत 10 दिनों के लिए बढ़ा दी थी। दरअसल, कई घंटों की छापेमारी और पूछताछ के बाद ईडी ने 4 अक्टूबर को संजय सिंह को गिरफ्तार किया था।

क्या है आरोप?

ईडी का आरोप है कि दिल्ली की शराब नीति में कई अनियमितताएं हुई हैं। कथित तौर पर पॉलिसी के जरिए पैसे लेकर शराब डीलरों को फायदा पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular