Tuesday, July 2, 2024
HomeDelhiDelhi Loksabha Election: इंडिया गठबंधन में खटपट! राहुल गांधी की बड़ी...

Delhi Loksabha Election: इंडिया गठबंधन में खटपट! राहुल गांधी की बड़ी रैली में नहीं दिखेंगे केजरीवाल, क्या है वजह?

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Delhi Loksabha Election: दिल्ली में आज होने वाली कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं दिखेंगे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी दल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित नहीं किया है। जबकि दूसरे राज्यों में राहुल गांधी अपनी रैलियों में वहां के गठबंधन दलों को मंच पर बुलाते रहे हैं, दिल्ली में ऐसा नहीं हो रहा है। हम आपको दें कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

Delhi Loksabha Election: केजरीवाल के दिखने की थी उम्मीद, पर….

चुनावों में कांग्रेस तीन और आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपनी पार्टी की सीटों के लिए रोड शो किया था और हाल ही में कांग्रेस के उम्मीदवारों जेपी अग्रवाल और उदित राज के लिए भी रोड शो करके वोट मांगे थे। इससे यह उम्मीद की जा रही थी कि कांग्रेस की बड़ी रैलियों में केजरीवाल भी नजर आएंगे। लेकिन 18 मई को चांदनी चौक लोकसभा सीट पर अशोक विहार में होने वाली कांग्रेस की बड़ी रैली में राहुल गांधी अपने उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे, और इसमें अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं होंगे।

बड़े नेताओं की रैली शुरू

राजधानी में लोकसभा की सात सीटों के लिए मतदान में अब सिर्फ एक सप्ताह बाकी है। इस अवसर पर शनिवार को अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस ने रैली का आयोजन किया है। इस रैली को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। यह रैली चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में हो रही है, जहां से कांग्रेस के जेपी अग्रवाल उम्मीदवार हैं। राजधानी में 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

Delhi Loksabha Election: कांग्रेस का टाउन हॉल कार्यक्रम

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जामा मस्जिद के पास प्रदेश कांग्रेस ने टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें व्यापारी संगठनों के कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में कारोबारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है और उनकी समस्याओं का समाधान आने वाली कांग्रेस सरकार करेगी।

Read More:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular