Delhi

Delhi Loksabha: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा बदलाव, दिल्ली के अध्यक्ष बने अरविंदर सिंह लवली

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Loksabha: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में बड़ा बदलाव करते हुए अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बना दिया गया है। बीते बहुत दिनों से दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की जो अटकलें राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं वह सच साबित हो गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त करते हुए इस बात की घोषणा कर दी है। बता दे कि दिल्ली में अब अनिल चौधरी की जगह अब अरविंदर सिंह लवली दिल्ली में पार्टी की कमान को आगे ले कर जाएंगे।

जानें क्यों टलता रहा तारीख

जानकारी के मुताबिक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की स्वीकार्यता पार्टी में कभी भी शामिल नहीं रहते थे। पहले से ही उनका विरोध होता रहा है, पर एमसीडी चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकायत के बाद तो उनका जाना लगभग तय हो गया था और आज उनको इस पद से हटा दिया गया है और अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बना दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अनिल चौधरी का इस्तीफा पहले ही हो गया था, लेकिन पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और फिर कर्नाटक चुनाव के कारण नए अध्यक्ष का निर्णय बस दिन व दिन पिछे होते रहा या फिर ये कहे कि ये दिन व दिन टलता ही गया। आज दिल्ली को कांग्रेस का नया अध्यक्ष मिल गया है।

कौन हैं दिल्ली कांग्रेस के नए कप्तान अरविंदर सिंह लवली

अरविंदर का जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ था। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई की और उस दौरान अरविंदर सामाजिक कार्यों में शामिल रहते थे। पढ़ाई के दौरान अरविंदर कॉलेज के छात्रसंघ के लिए चुने गए। वह विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों के साथ सक्रिय रूप से शामिल रहते थे। जानकारी के मुताबिक अरविंदर दिल्ली स्थित भीमराव अंबेडकर कॉलेज के अध्यक्ष भी बन चुके।

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है। लवली को अनिल चौधरी की जगह ये जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कांग्रेस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। बता दें कि लवली 2013 तक दिल्ली के गांधीनगर विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके है। इसके अलावा वो 2017 में बीजेपी में भी शामिल थे, लेकिन फिर कुछ महीनों बाद वे फिर से कांग्रेस में लौट गए। साल 1998 में पहली बार अरविंदर गांधीनगर से विधायक चुने गए। उस समय अरविंदर दिल्ली विधानसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य थे।

इसे भी पढ़े:G20 Delhi Police: दिल्ली के चप्पे- चप्पे पर होगी पुलिस, खतरे को बेअसर करने के लिए कमांडो तैयार

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

3 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

3 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

3 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

3 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

3 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

3 weeks ago