होम / Delhi Loksabha Chunav 2024: AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा, बोले-‘ इंडी गठबंधन को मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें…’

Delhi Loksabha Chunav 2024: AAP नेता संजय सिंह का बड़ा दावा, बोले-‘ इंडी गठबंधन को मिलेंगी 300 से ज्यादा सीटें…’

• LAST UPDATED : May 25, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Loksabha Chunav 2024: 2024 लोकसभा चुनाव के छठे चरण में मतदान का दौर जारी है। इस चरण में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि इंडी गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें जीतेगा, जिससे देश में राजनीतिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी। संजय सिंह ने यह भी कहा कि आज शनिवार को दिल्ली की सभी सात सीटों पर मतदान हो रहा है और इंडी गठबंधन के पक्ष में जनता का समर्थन देखने को मिल रहा है।

Delhi Loksabha Chunav 2024: संजय सिंह का बयान

संजय सिंह ने कहा, “चुनाव लोकतंत्र का त्योहार है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मैं भारत के लोगों से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने, लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करें। तानाशाही का अंत, आज हम सभी जानते हैं कि जब राजनीतिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था होगी तो सब कुछ संसद और विधानसभाओं के माध्यम से संचालित होगा, अच्छे प्रतिनिधि वहां जाएंगे, स्कूलों, अस्पतालों, बिजली और पानी के लिए काम करेंगे… इंडी गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।”

हम आपको बता दें कि इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इस गठबंधन के तहत, आप ने चार सीटों पर और कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

दिल्ली की सभी सीटों पर मतदान जारी

2024 लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह से ही मतदाताओं में वोट डालने का जोश नजर आ रहा है। किसी ने 65 साल की उम्र में पहली बार वोट डाला, तो किसी ने दिव्यांगता के बावजूद अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

लोगों के वोट डालने के पीछे अपने-अपने मुद्दे थे। किसी को रोजगार की चिंता थी, तो किसी को देश के विकास की। किसी के लिए महिला सुरक्षा अहम थी, तो किसी के लिए महंगाई से निजात। नई दिल्ली के एक स्कूल में वोट देने आए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने और देश के विकास के लिए वोट डाला है। वहीं, अपने पति के साथ वोट डालने आई विमला ने बताया कि उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है और उन्होंने उस पार्टी को वोट दिया जो सत्ता में आने के बाद रोजगार देने की गारंटी दे रही है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox