Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi Loksabha Results 2024: दिल्ली की सारी सीटों पर भगवा, जानिए कौन...

Delhi Loksabha Results 2024: दिल्ली की सारी सीटों पर भगवा, जानिए कौन कितने वोटों से जीता

India News Delhi (इंडिया न्यूज Delhi), Delhi Loksabha Results 2024: दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा का कमल खिला है। यह एक बहुत ही बड़ी जीत मानी जा रही है। ऐसा तीसरी बार हो रहा है कि भाजपा अपना जलवा दिल्ली में दिखा रही है।

हम आपको बता दें कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह 8 बजे से ही सात मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी हो गई थी। गिनती के नतीजें सामने आ चुके है। भाजपा के उम्मीदवार सातों सीटों पर जीत हासिल कर चुके है। पिछले दो लोकसभा चुनावों में भी दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा का ही कब्जा रहा है।

Delhi Loksabha Results 2024: विजयी उम्मीदवारों के नाम और उनकी मतों की संख्या है

मतगणना के अनुसार निम्नलिखित सीटों पर जानिए विजयी उम्मीदवारों के नाम और उनकी मतों की संख्या है

चांदनी चौक सीट

चांदनी चौक लोकसभा सीट पर बीजेपी ने इस बार अपने दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल को उम्मीदवार बनाया। इंडिया गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस को मिली, जिसने पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल को चुनाव में उतारा। हालांकि, जयप्रकाश अग्रवाल कांग्रेस को जीत नहीं दिला सके और बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल ने उन्हें 89,325 वोटों के अंतर से हरा दिया।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली सीट

भाजपा के मनोज तिवारी ने 91477 वोट से चुनाव जीत चुके है। मनोज तिवारी ने इस साल फिर से लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाई है। इससे पहले भी वे उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार रह चुके हैं। भाजपा में शामिल होने से पहले वे समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ चुके थे।

न्यू दिल्ली सीट

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा की बांसुरी स्वराज ने 78,370 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 453,185 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ‘आप’ के सोमनाथ भारती ने 374,815 वोट प्राप्त किए और दूसरे स्थान पर रहे।

ईस्ट दिल्ली सीट

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा ने 91,477 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 661,144 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को 569,667 वोट मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे।

Delhi Loksabha Election 2024 Results: उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट

उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने कांग्रेस के उदित राज को 2 लाख 90 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। बीजेपी ने योगेंद्र चंदोलिया को अपना प्रत्याशी बनाया था, जबकि कांग्रेस ने उदित राज को मैदान में उतारा था।

पश्चिमी दिल्ली सीट

कमलजीत सहरावत ने पश्चिमी दिल्ली से जीत हासिल की है। वह 19200 वोट्स से जीती है।

दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट

BJP ने दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया। उनके मुकाबले में आम आदमी पार्टी ने सहीराम पहलवान को उतारा था। इस चुनाव में रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सहीराम पहलवान को 1,24,333 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular