Delhi

Delhi Loksabha: दिल्ली में लोकसभा सीट पर फंसा पेंच , सीट शेयरिंग पर क्या है कांग्रेस का प्लान?

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Loksabha: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी (DPCC) की बागडोर सौंपी है। 1998 में पहली बार गांधी नगर से विधायक बने। 4 बार विधायक रह चुके हैं। कार्यभार संभालने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि, हमारी पहली प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है और संगठन को मजबूत करने की दिशा में यह पहला कदम है। लोकसभा चुनाव को ध्यान रखते हुए अब इंडिया में शामिल 28 दलों के बीच सीट शेयरिंग पर जोर दिया जा रहा है। दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच यह मसला उलझा हुआ है। फिलहाल, स्थिति यह है कि दोनों दलों के शीर्ष नेता इस मसले पर बैठकर अंतिम फैसला लेंगे। तब तक दोनों पार्टियां दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

अरविंदर सिंह लवली का बड़ा बयान

हैदराबाद में दो दिवसीय कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पहली बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग का मामला आलाकमान पर निर्भर है। शीर्ष नेतृत्व ही इस मसले पर अंतिम फैसला लेंगे। वहीं, दिल्ली कांग्रेस के एक गुट का मानना है कि आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली में गठबंधन हो गया है। जबकि दूसरा गुट गठबंधन का विरोध कर रहा है। अरविंदर सिंह लवली  ने आगे कहा कि, यहां पांच साल बाद पहली बार कांग्रेस नेतृत्व और कार्यकर्ता एक साथ मंच पर थे और सबमें इतना जोश था। हम सब मिलजुल कर काम करेंगे।

अलका के बयान पर मचा बवाल

कांग्रेस की सदस्य अलका लांबा ने कहा था कि उनकी पार्टी दिल्ली की सातों सीटों पर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है, जिसका आम आदमी पार्टी के नेताओं ने कड़ा विरोध किया था। विवाद को बढ़ता देख कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने अलका का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि अलका के बयान में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है। ये नहीं कहा, कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

कैसे मजबूत होगा संगठन, लिए जाएंगे परामार्श

आगामी आम चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बना है, जिसका हिस्सा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों हैं। अगले चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर क्या रणनीति होगी? इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सीट शेयरिंग का फैसला लेने से पहले प्रदेश इकाई के नेताओं से परामर्श लिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े:Lord Ganesh Puja Delhi: दिल्ली में गणेश उत्सव की धूम, जानें श्रद्धालुओं नें कैसे किया बप्पा का आगमन

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago