Delhi

Delhi Mahipalpur Case: साले ने जीजा और उसके भाई की चाकू मारकर की हत्या, पुलिस ने मामला दर्ज कर किया आरोपी को गिरफ्तार

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi Mahipalpur Case: दिल्ली के महिपालपुर इलाके से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक शख्स ने अपने जीजा और उसके छोटे भाई को दर्दनाक मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने अपने जीजा और उसके छोटे भाई को चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक जीजा अपने भाई के साथ साले को मारने गया था।

चाकू मारकर की हत्या

वारदात के तुरंत बाद पुलिस को जानकारी दिया गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के घर में रखे चाकू से दोनों को मार डाला। बता दे कि जब आरोपी दोनों को मारने पहुंचा तो दोनों ने जैसे- तैसे जान बचाकर भारने लगे, तो शख्स ने बीच सड़क पर अपने जीजा और उसके भाई को चाकू मारकर हत्या कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का पहचान कर लिया गया है। आरोपी का नाम उमंग बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 27 साल बताया जा रहा है। तो वहीं जीजा का पहचान राजेश के रूप में हुई और राजेश के छोटे भाई की पहचान रंजन के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मंग महिपालपुर के ब्लॉक में रहता है और वह वेटर का काम करता है, तो वहीं राजेश एक निजी कंपनी में काम करता था। राजेश अपनी पत्नी पर शक करता था और इसको लेकर उमंग से भी झगड़ा करता था। गुरुवार को उसकी मोबाइल पर उमंग से किसी बात पर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर उमंग ने दोनों की हत्या कर दिया।

पुलिस ने उमंग को गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने के बाद भी उमंग उसी जगह बैठा रहा और पुलिस आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और हादसे में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद कर आरोपी को पुलिस जेल ले गया।

इसे भी पढ़:Delhi Jama Masjid: जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने देश के मौजूदा हालात को देखते हुए दिए बयान, ‘मुसलमानों के मन…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago