होम / दिल्ली : शख्स को गुटखा थूकने से मना करना पड़ा भारी ; चुकानी पड़ी ये कीमत

दिल्ली : शख्स को गुटखा थूकने से मना करना पड़ा भारी ; चुकानी पड़ी ये कीमत

• LAST UPDATED : October 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ इलाके से सनसनीखेज घटना सामने आई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, यहां एक शख्स को गुटखा थूकने से मना करना बहुत भारी पड़ गया। गुस्साए आरोपी युवक ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी। उसके चेहरे को मुक्का मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। साथ ही उसके दांत भी तोड़ दिए। इससे भी उसका मन नहीं भरा तो उसके होंठ को दांतों से चबा गया।

घटना के बाद आरोपी फरार

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स का नाम ओम प्रकाश है। उसकी उम्र 54 साल बताई जा रही है। वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पीड़ित अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी गई है।

बिहार का निवासी पीड़ित

बताया जा रहा आरोपी ओम प्रकाश बिहार का निवासी है। यहां काम के सिलसिले में परिवार के साथ महिपालपुर में किराए के मकान में रह रहा थ। वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार, ओम प्रकाश जिस मकान में रहता है, उसकी देख-रेख का जिम्मा भी बतौर केयर टेकर संभालता है।

also read ; ‘जो कहा वो हुआ’ ; सच हुई नास्त्रेदमस की इजरायल पर भविष्यवाणी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox