Friday, July 5, 2024
HomeCrimeDelhi : शराब के नशे में किन्नर की जगह सो गया शख्स,...

India News (इंडिया न्यूज़) : राजधानी दिल्ली के आरके पुरम में मोतीबाग मेट्रो स्टेशन के पास सोने के विवाद में किन्नर ने एक मजदूर की चाकुओं से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा मजदूर शराब के नशे में आरोपी की जगह पर सो गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद आरोपी किन्नर ने मजदूर की गर्दन, कमर और पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस को मोती बाग मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक का शव मिलने की सुचना मिली। पुलिस ने बताया है कि मोती बाग मेट्रो स्टेशन सर्विस रोड के नीचे घने ग्रीन बेल्ट के पास एक शव पड़ा था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया। मृतक की शिनाख्त राम कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। वह बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था और दो साल से अधिक समय से मोती बाग मेट्रो स्टेशन के नीचे रहकर मजदूरी कर रहा था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज आगे की
जांच शुरू कर दी है।

also read ; Delhi Dehradun Expressway : दिल्ली -देहरादून एक्सप्रेस-वे पर इस महीने से दौड़ेंगे वाहन ; सामने आया अपडेट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular