होम / Delhi Market: सड़कों के बाद अब दिल्ली के वीकली बाजार भी रहेगा 5 दिन बंद, जानें कितने दिनों को लिए किया गया बंद

Delhi Market: सड़कों के बाद अब दिल्ली के वीकली बाजार भी रहेगा 5 दिन बंद, जानें कितने दिनों को लिए किया गया बंद

• LAST UPDATED : September 3, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Market: दिल्ली में जी-20 का सम्मारोह जोरो-शोरो से चल रहा है। जी-20 सम्मेलन के कारण दिल्ली के रास्तो के बाद अब दिल्ली के कई मार्केट्स भी बंद होने की खबर सामने आ रही है। बता दे कि दिल्ली के वीकली मार्केट्स को 5 दिन के लिए बंद रखने का ऐलान किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि एमसीडी ने साउथ, साउथ-वेस्ट और वेस्ट जिले में लगने वाले वीकली बाजारों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। एमसीडी ने साउथ जोन के सभी 12 वीकली बाजारों को 5 से 10 सितंबर तक बंद रखने का ऐलान किया गया है।

 वीकली बाजार रहेंगे बंद

जानकारी के मुताबिक एमसीडी अफसरों के मुताबिक सभी 12 जोन मिलाकर कुल 280-290 वीकली मार्केट्स हैं, जिसमें 15-16 हजार दुकानें लगती हैं। ज्यादातर वीकली बाजारों में ताजी हरी और दूसरे तरह की सब्जियां मिलती हैं। ताजा सब्जियों मिलने के कारण इन बाजारों में बहुत भीड़ लगती है। इसलिए साउथ जोन में लगने वाले सभी वीकली मार्केट्स 5 सितंबर से 10 सितंबर तक बंद करने का ऐलान किया गया है।

साउथ-वेस्ट जिले में स्थित नजफगढ़ जोन एयरपोर्ट के काफी पास है। इसलिए इस जोन में लगने वाले करीब 29 वीकली बाजारों को भी बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सेंट्रल जोन में लगने वाले कई वीकली मार्केट्स तो प्रगति मैदान के आसपास ही हैं। सेंट्रल जोन के 8 वीकली मार्केट्स भी बंद रहेंगे। नॉर्थ व नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में कुल 105 वीकली मार्केट्स हैं। लक्ष्मी नगर, शकरपुर, मयूर विहार और आसपास के इलाकों में लगने वाले वीकली मार्केट को बंद किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े:G20 Decoration: दिल्ली में G20 समिट से पहले सजावट की सामान होने लगी चोरी, पुलिस कर्मचारियो पर उठ रहे है सवाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox