Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsDelhi : द्वारका के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग,1 की मौत,...

Delhi : द्वारका के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग,1 की मौत, कई घायल

India News (इंडिया न्यूज़),Delhi: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 में एक अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर आज सुबह आग लग गई। 4 फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि इसमें एक महिला की मौत हो गई है। सारे सामान जलकर खाक हो गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, गैस लीक होने की वजह से आग लगी थी।

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार, द्वारका के सेक्टर 10 में पैसिफिक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 में आग लगने के बारे में पुलिस स्टेशन द्वारका में एक PCR कॉल प्राप्त हुई थी। इसके बाद करीब 4 दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान आग से बचने के लिए दो महिलाएं क्रमश: चौथी और पांचवीं मंजिल से कूद गई। आना -फानन में इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें में एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीँ, दूसरी महिला का इलाज चल रहा है।

 चौथी मंजिल से कूदने से 83 वर्षीय महिला की मौत

बता दें, मृतक महिला की पहचान जसुली देवी (83) के तौर पर हुई है। जबकि घायल महिला की पहचान पूजा पंत (30) के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular