Delhi Mayor Election:
Delhi Mayor Election: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने अभी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें दिल्ली नगर निगम के आगामी महापौर चुनाव को लेकर अपनी पार्टी के कैंडिडेट का एलान किया है।
शैली ओबेरॉय ही होंगी महापौर की उम्मीदवार
आपको बता दे संजय सिंह ने इस प्रेस वार्ता में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया है कि डॉक्टर शैली ओबेरॉय एक बार फिर चुनाव में हमारी उम्मीदवार होंगी। इसी के साथ डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल हमारे उम्मीदवार होंगे। आज ही यह दोनों अपना-अपना नामांकन भी करेंगे।
एक बार फिर 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। CM और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया है कि डॉक्टर शैली ओबेरॉय एक बार फिर चुनाव में हमारी उम्मीदवार होंगी। डिप्टी मेयर पद के लिए आले मोहम्मद इकबाल हमारे उम्मीदवार होंगे: AAP सांसद संजय सिंह pic.twitter.com/zhN23buwwa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2023
ये भी पढ़े: सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में हुए हादसें पर जताया दुख, बोले- ‘सबकी कुशलता की कामना…’