Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi MC Elections: वार्डों के परिसीमन का काम हुआ पूरा, निगम चुनाव...

Delhi MC Elections:

Delhi MC Elections: दिल्ली नगर निगम चुनाव का रास्ता एकीकरण के बाद अब साफ हो गया है। बता दे कि MCD के वार्डो के परिसीमन का काम पूरा हो गया है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया। दिल्ली में अब कुल 250 वार्ड होंगे। जिनमें बता दे कि 42 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे।

केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन 

आपको बता दे राजधानी दिल्ली में अब निगम चुनाव जल्द होने की संभावना बन गई है। कई चरण पूरे करने के बाद आखिरकार परिसीमन का काम पूरा कर लिया गया है। बता दे कि परिसीमन पूरा होने के बाद केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब MCD में कुल 250 वार्ड होंगे जिनमें 42 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होंगे। इससे पहले दिल्ली नगर निगम में 272 वार्ड थे।

यह करेगी राज्य चुनाव आयोग

बता दे कि नोटिफिकेशन जारी करने के बाद अब दिल्ली का राज्य चुनाव आयोग महिलाओं और अनुसूचित जाति के लोगों के लिए सीट चिन्हित करेगी। इसी के साथ सीट आरक्षित करके नोटिफिकेशन भी जारी करेगा। दिल्ली में अब एकीकृत नगर निगम में कुल 250 वार्ड बनाए जाने से पहले तीन नगर निगमों के कुल वार्डों की संख्या में 22 वार्डों की कमी आ गई है। दिल्ली के तीन नगर निगमों का एकीकरण किए जाने के बाद पहली बार निकाय चुनाव होंगे।

दिल्ली में इसका काम काफी समय से चल रहा था। सभी पार्टियों से परिसीमन ड्राफ्ट पर सुझाव भी मांगे गए थे। जिसके बाद अब परिसीमन का काम पूरा कर अधिसूचना जारी कर दी गई है। दिल्ली में नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है।

 

ये भी पढ़े: सर्दी से बचाव की कर लो तैयारी, 22 अक्टूबर से गिरेगा पारा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular