Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi MCD Election 2022: ‘आप’ ने अपनी पहली सूची में 70 महिलाओं...

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव की तैयारी सभी पार्टियां जोर-शोर से कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने अपनी 134 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है। 134 उम्मीदवारों की लिस्ट में 70 टिकट महिलाओं को दी गई हैं।

पूर्व MLA भी चुनावी मैदान में

पूर्व विधायक विजेंदर गर्ग को भी नारायणा से चुनावी मैदान में लाया गया है। वहीं, कांग्रेस से आप में आए वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल को आदर्श नगर वार्ड से तो कांग्रेस से आईं पूर्व पार्षद गुड्डी देवी को तिमारपुर के मलकागंज से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही मोतीनगर के कांग्रेस के पूर्व पार्षद राकेश जोशी को आप ने करमपुरा से टिकट दी है।

BJP और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची आना बाकी

MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। बता दें कि फिलहाल भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची आना बाकी है। वहीं, आप ने अपने 134 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

इतनी सीटों पर नाम आने बाकी

आपको बता दें कि इनमें अनुसूचित जाति के लिए 12, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 15 और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित 50 सीटें शामिल हैं। पहली सूची में 57 सामान्य सीटों पर भी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। ऐसी माना जा रहा है कि बाकी 116 सीटों पर रविवार तक नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: ममता सरकार के मंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू पर की अभद्र टिप्प्णी, कही ये बड़ी बात

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular