होम / Delhi MCD Election 2022: चुनाव में टिकट न मिलने पर AAP नेता टावर पर चढ़े, सुसाइड करने की दी धमकी

Delhi MCD Election 2022: चुनाव में टिकट न मिलने पर AAP नेता टावर पर चढ़े, सुसाइड करने की दी धमकी

• LAST UPDATED : November 13, 2022

Delhi MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए दो चरणों में 250 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। इसके बाद जिन नेताओं को एमसीडी चुनाव के लिए टिकट नहीं मिला, वे अब अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। इनमें से एक नेता हसीब उल हसन हैं। पार्टी ने हसीब को निगम में पार्षद मनोनीत किया था। उन्हें इस बार भी टिकट नहीं मिल सका।

नेता हसीब ने लगाए ये आरोप

पूर्व पार्षद और आम आदमी पार्टी के नेता हसीब उल हसन पार्टी की गलत नीतियों के विरोध में शास्त्री पार्क मेट्रो के सामने हाई टेंशन वायर टावर पर जाकर चढ़ गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया और पेपर भी रखवा लिए गए। हसीब ने पेपर वापस नहीं मिलने पर खुदखुशी करने की धमकी भी दी है। नेता अभी भी टावर पर लटके हैं।

घटना की वीडियो आई सामने

बता दें कि इस मामले का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में आप नेता टॉवर पर लटके हुए नजर आ रहे हैं। उनके बोलने की कोई आवाज वीडियो में नहीं सुनाई दे रही है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पिछले शुक्रवार को पहली लिस्ट में 134 और दूसरी लिस्ट शनिवार को जारी की गई थी। इसमें 116 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इस सूची में भी अधिकतर पुराने कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया गया।

ये भी पढ़ें: बच्चों को इंटरनेट पर मौजूद खतरों से बचाएं, ये आसान तरीके अपनाएं

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox