Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi MCD Election 2022: भाजपा ने दिल्ली के व्यापारियों को आकर्षित करने...

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने आज राजधानी के व्यापारियों को लेकर बड़ा एलान किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि आज हम ये एलान करते हैं कि नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि हम फैक्ट्री लाइसेंस को बिल्कुल समाप्त कर देंगे। आदेश गुप्ता ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी से व्यापारियों का बहुत पुराना नाता रहा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी व्यापारी, व्यवसायी हितों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है।

डी सील की प्रक्रिया को बनाएंगे आसान

भाजपा नेता ने कहा कि लाखों व्यापारियों के कारोबार को हमने सीलिंग से आजाद किया है लेकिन उसके बावजूद भी आज भी कुछ व्यवसाई हैं जिनकी अभी भी संपत्ति सील पड़ी है इसके लिए निगम और भाजपा ये संकल्प लेती है कि आने वाले दिनों के भीतर हम ऐसी सारी प्रॉपर्टी के लिए डी सील की प्रक्रिया को आसान बना देंगे।

इन समस्याओं का करेंगे समाधान

इसके अलावा आदेश गुप्ता ने कहा है कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा शासित निगम फैक्ट्री लाइसेंस को समाप्त कर देगी। इसके साथ ही ट्रेड लाइसेंस को आसान बनाएगी, हैल्थ लाइसेंस को आसान बनाएगी, सील प्रॉपर्टी को De-Seal और पार्किंग की वजह से व्यापारियों के सामने आने वाली परेशानियों का समाधान होगा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में महिला की गला रेतकर ली जान, पति का शव सोनीपत में फंदे से लटका मिला

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular