Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi MCD Election 2022: BJP ने 6 जिलों के कार्यकारी अध्यक्षों के...

Delhi MCD Election 2022:

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। भाजपा के प्रदेश प्रमुख आदेश गुप्ता ने टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष के बीच 6 जिला इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों को बदल दिया है। आपको बता दे सोमवार को उन्होंने 6 जिला इकाइयों के कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति भी की थी। मगर नियुक्तियों के फरमान को कुछ ही घंटों में वापस भी ले लिया गया था। उन 3 कार्यकारी अध्यक्षों का नाम इस नई सूची में नहीं है जिन्हें पहली लिस्ट में जगह दी गई थी।

नई लिस्ट में बदले गए नाम

आपको बता दें कि सूत्रों ने इसका दावा किया है कि आदेश गुप्ता की तरफ से नियुक्त हुए कुछ कार्यकारी अध्यक्षों के प्रति पार्टी सांसदों समेत वरिष्ठ नेताओं ने अपना असंतोष व्यक्त किया था। जिसके बाद ये कदम उठाया था। नई लिस्ट के मुताबिक मनोज त्यागी को नवीन शाहदरा, रमेश शोखंडा को नजफगढ़, सरदार कुलदीप सिंह को चांदनी चौक, विनोद सहरावत को उत्तर पश्चिमी दिल्ली, लता गुप्ता को शाहदरा और नरेश वशिष्ठ को महरौली का अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा 

इसके साथ ही सोमवार की लिस्ट में सुनील मित्तल को उत्तर पश्चिमी दिल्ली जिला इकाई, दीपक गाबा को शाहदरा और आजाद सिंह को महरौली का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि “स्थानीय सांसदों के कड़े विरोध के बाद गाबा और सिंह को बदल दिया गया।” इसके अलावा यह आरोप भी लगे हैं कि आनंद विहार वार्ड से गाबा भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ थे। 2019 में सिंह को भाजपा ने अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया गया था। साथ ही ये दावा किया कि 6 जिलों में कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति इसलिए हुई है क्योंकि मौजूदा अध्यक्ष या फिर उनकी पत्नी MCD चुनाव लड़ रही हैं।

 

ये भी पढ़े: ट्वीट कर कर्मचारियों को निकालने पर एलन मस्क ने मांगी माफी, कही यह बात

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular