Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi MCD Election 2022: MCD चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 4...

Delhi MCD Election 2022: राजधानी दिल्ली में नगर निगम (MCD) के चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा चुकी है। दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में 7 नवंबर से नामांकन शुरू हो जाएंगे। नामांकन की आखिरी तिथि 14 नवंबर होगी। इसके बाद 4 दिसंबर के दिन वोटिंग होगी और 7 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

1 लाख से ज्यादा कर्मचारी रहेंगे तैनात

उन्होंने कहा कि दिल्ली में 70 सीटें हैं। वहीं, 68 विधानसभा सीटों पर 250 वार्ड हैं। यहां इलेक्शन होंगे। पिछले बार की ईवीएम का ही इस्तेमाल किया जाएगा। 50 हजार से ज्यादा की संख्या में ईवीएम रखी गई हैं। पहले मॉक पोल होगा। नोट का उपयोग किया जाएगा। वोटर की सुविधा के लिए फोटोग्राफ लगा आईडी कार्ड दिखाने की जरूरत होगी। इस चुनाव में 1 लाख से ज्यादा कर्मचारी तैनात रहेंगे। पुलिस भी इनमें शामिल है।

लाउडस्पीकर पर होगी रोक

उन्होंने जानकारी दी कि चुनाव में 250 एआरओ होंगे। दो हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे और 68 जनरल ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। राजधानी में आज से ही आचार संहिता लागू कर दी जाएगी। इसके बाद लगातार नियमों पर निगरानी रहेगी। मॉडल बुक ऑफ कंडक्ट की एक बुकलेट जारी होगी। इस बुकलेट में सारे प्रावधानों का उल्लेख है। लाउडस्पीकर पर रोक लगा दी जाएगी। इसके इस्तेमाल के लिए इजाजत लेनी होगी

ये भी पढ़ें: चेहरे की चमक चाहते हैं वापस, तो रसोई में रखी इन दो चीजों का करें इस्तेमाल

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular