Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi MCD Election 2022: आज हो सकता है MCD चुनाव का ऐलान,...

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा की आज की जा सकती है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य चुनाव आयोग की तरफ से आज शाम 4 बजे निगम भवन, कश्मीरी गेट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। इसमें एमसीडी चुनाव की घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है।

250 सीटें SC के लिए आरक्षित

बता दें कि दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति के लिए 42 सीटें आरक्षित हैं। इसके अलावा महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें आरक्षित होंगी। ये सींटे चिन्हित हो गई हैं।

18 अक्टूबर को ये नोटिफिकेशन हुआ था जारी

दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर के दिन एक नोटिफिकेशन जारी किया था। इसमें आयोग ने कहा था कि मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संशोधित मतदाता सूची की अंतिम तिथि 1 जनवरी, 2022 है, इसे एमसीडी चुनावों के लिए मतदाता सूची के रूप में माना जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इसका अर्थ है कि जो लोग 1 जनवरी, 2022 तक मतदाता बने, वे ही आगामी एमसीडी चुनाव में अपना वोट डाल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जहांगीरपुरी और आनंद विहार में AQI पहुंचा 700 के पार, BJP ने किया वार

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular