Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi MCD Election: दिल्ली में वार्डों की संख्या घटकर 250 हुई, इतने...

Delhi MCD Election: दिल्ली नगर निगम के चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को शाम 4 बजे प्रेस वार्ता करते हुए MCD की तारीखों का ऐलान किया। इसमें राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त विजय देव ने बताया कि दिल्ली में 4 दिसंबर को निगम चुनाव के लिए मतदान होगा और 7 दिसंबर को नतीजे बताए जाएंगे।

दिल्ली में अब 250 वार्ड

दिल्ली में परिसीमन के बाद अब निगम के 250 वार्ड बनाए गए हैं। चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया होनी बेहद जरूरी थी जिसे ध्यान पूर्वक पूरा किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 7 नवंबर के दिन नगर निगम चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसमें नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर तय की गयी है। वहीं नामांकन वापस लेने की अतिंम तिथि 19 नंवबर है।

इतने वार्ड हैं महिंलाओं के लिए आरक्षित

4 दिसंबर को निगम के 250 वार्ड के लिए वोटिंग होगी। प्रेस वार्ता में चुनाव आयुक्त विजय देव ने कहा कि निगम के 250 वार्ड में चुनाव के लिए हम तैयार हैं। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। दिल्ली में 70 विधानसभा हैं और 68 विधानसभाओं में 250 वार्ड हैं। उन्होंने बताया कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार निगम चुनावों में 42 वार्ड SC कैटेगरी के लिए रिजर्व हैं, जिसमें कि 21 SC महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। वहीं, कुल 250 वार्ड में से 104 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

दिल्ली में हैं इतने वोटर

चुनाव आयोग आयुक्त विजय देव ने दिल्ली में मतदाताओं की जानकारी देते हुए बताया कि आज कि डेट में दिल्ली में 14673847 वोटर हैं और 100 साल से अधिक उम्र वाले वोटरों की संख्या 113 है। बता दें कि चुनावों के लिए 13665 पोलिंग स्टेशन बनेंगे। इसमें सभी सुविधाएं होंगी। नगर निगम चुनावों के लिए दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने 55 हजार से ज्यादा ईवीएम मशीन का भी इंतजाम करवाया है। बैलेट पेपर पर फोटो भी देखने को मिलेगा। वहीं, पहले की तरह नोटा का इस्तेमाल भी कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री ने लोंगो से की मास्क पहनने की अपील, CM केजरीवाल पर किया वार

 

 

 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular