Categories: Delhi

Delhi MCD News: केंद्र सरकार ने निर्धारित की दिल्ली नगर निगम की सीटें, जल्द हो सकता चुनाव

Delhi MCD News:

केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम यानी (MCD) की सीटों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है और इस फैसले को लेतें हुए MCD में सीटों की अधिकतम संख्या 250 निर्धारित कर दी है। आपको बता दें कि सभी 3 नगर निगमों सहित एमसीडी में कुल सीटों की संख्या 272 थी। केंद्र सरकार के फैसले के बाद 22 सीटें कम होने से इनकी संख्या अब 250 रह जाएगी। अब परिसीमन के बाद पहली बार नगर निगम के चुनाव होंगे।

केंद्र सरकार ने जारी किया राजपत्र

केंद्र सरकार ने राजपत्र जारी कर कहा, ‘दिल्ली नगर निगम (संशोधन) अधिनियम 2022 द्वारा नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा-3 की उप-धारा (5) के अनुसार केंद्र सरकार, दिल्ली नगर निगम में सीटों की कुल संख्या 250 अवधारित करती है। इसके अलावा, र्वोक्त अधिनियम की धारा-3 की उप धारा (6) (यथा संशोधित) के अनुसार  सरकार, अनुसूचित जातियों की जनसंख्या, दिल्ली की कुल जनसंख्या (जनगणना-2011) के साथ जिस प्रकार अनुपातित है, के अनुसार सीटों की कुल संख्या के अनुपात में दिल्ली नगर निगण में अनुसूचित जातियों के सदस्यों के लिए आरक्षित सीटों की कुल संख्या भी 42 अवधारित की जाती है।

जल्द हो सकतें है चुनाव

केंद्र सरकार ने इस परिसीमन पर कहा कि इससे चुनाव का रास्ता प्रशस्त होगा। बताया जा रहा है कि नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में टकराव चल रहा है। आप और कांग्रेस दोनों ने बीजेपी पर चुनाव टालने का आरोप लगाया था। अब जब परिसीमन का काम पूरा होकर अधिसूचना जारी हो चुकी है तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि निगम के चुनावों को लेकर भी जल्द ही ऐलान हो सकता है।

ये भी पढ़े: DTC बस करप्शन मामले में भड़के AAP प्रवक्ता, बोले- बसें खरीदी नहीं तो करप्शन कहां हुआ?

Gargi Santosh

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago