Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi MCD Polls 2022: CM केजरीवाल का भाजपा पर वार, कहा- BJP...

Delhi MCD Polls 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीख का एलान कर दिया गया है। दिल्ली चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव 4 दिसंबर को होंगे और परिणाम 7 दिसंबर को आएंगे। तारीखों के ऐलान होने के बाद आचार संहिता लागू हो गई है। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम ने कहा की बीजेपी ने दिल्ली में कूड़ा फैला दिया है और इस बार दिल्लीवासी नगर निगम में भी आप को चुनेंगे।

दिल्लीवासी AAP को ही चुनेंगे- CM केजरीवाल

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पिछले 15 साल में BJP ने पूरी दिल्ली में कूड़ा फैला दिया है, कूड़े के पहाड़ बना दिए हैं। 4 दिसम्बर को इस बार दिल्ली की जनता दिल्ली की साफ़-सफ़ाई के लिए वोट देगी। दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए वोट देगी। इस बार दिल्लीवासी नगर निगम में भी AAP को चुनेंगे।“

हर जगह होगी वीडियोग्राफी

बता दें कि दिल्ली के 250 वॉर्ड में चुनाव होंगे, जिसमें 42 सीट को एससी के लिए आरक्षित किया है। दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए 13665 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे और ईवीएम का इस्तेमाल होगा। वोटिंग वाले दिन मॉक पॉल्स से शुरुआत होगी। इस दौरान 2 हजार से ज्यादा सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे। इसके अलावा विधानसभा में 68 जनरल ऑब्जर्वर होंगे और सभी जगह वीडियोग्राफी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में वार्डों की संख्या घटकर 250 हुई, इतने लोग करेंगे वोटिंग

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular