Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi MCD Results: सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP की बॉबी किन्नर ने हासिल...
Delhi MCD Results:

Delhi MCD Results: दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है और ताजा नतीजों के मुताबिक आम आदमी पार्टी बहुमत हासिल कर रही है। वहीं चर्चित दिल्ली सुल्तानपुरी A वार्ड नंबर 43 से बॉबी किन्नर ने जीत हासिल की है। बता दें कि इस मुकाबले में बॉबी किन्नर ने बीजेपी की एकता जाटव को हराया है।

कई सीटें रही सुर्खियों में 

इस बार के MCD के 250 वार्ड में कई सीटें ऐसी है जो काफी सुर्खियों में रही। इसमें से एक दिल्ली सुल्तानपुरी वार्ड नंबर 43 है, क्योंकि पार्टी ने यहां से एकमात्र किन्नर प्रत्याशी को एमसीडी (MCD) चुनावी मैदान में उतारा था।

दिल्ली MCD में पहली बार ट्रांसजेंडर सदस्य

बता दें कि दिल्ली नगर निगम के इतिहास में बॉबी किन्नर ऐसी पहली सदस्य है जो दिल्ली नगर निगम के सदन में पहुंच रही हैं। यानी पहली बार कोई ट्रांसजेंडर समुदाय किसी वॉर्ड का प्रतिनिधित्व करेगा।

ये भी पढ़ें: ‘आप’ के दफ्तर में जीत का जश्न शुरू हुआ

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular