Categories: Delhi

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के 20 साल हुए पूरे, जानें मेट्रो से जुड़ी कुछ खास बातें

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल सेवा को शनिवार (24 दिसंबर) के दिन 20 साल पूरे हो गए हैं। 24 दिसंबर 2002 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की थी। देश के लिए DMRC जैसा मेट्रो सिस्टम होना बहुत गर्व की बात है।

दिल्ली मेट्रो ने बनाया है ये रिकॉर्ड

बता दें कि विश्न स्तर पर सबसे प्रसिद्ध मेट्रो में दिल्ली ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही साफ सुथरी रहने और दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को टाइम से गंतव्य स्टेशन पर पहुंचाने में 99 प्रतिशत का रिकॉर्ड खड़ा कर रखा है। 20 सालों में डीएमआरसी द्वारा मेट्रो का विकास और किए गए बदलाव साफ-साफ देखे जा सकते हैं। दिल्ली में मेट्रो के आज 254 स्टेशन हैं। वहीं, कुल 12 रंग की लाइनों पर दिल्ली मेट्रो चलती है। दिल्ली मेट्रो दिल्लीवासियों की लाइफ लाइन बन गई है। आइए जानते हैं डीएमआरसी से जुड़े कुछ खास बातें।

अनाउसमेंट में होती है किसकी आवाज?

मेट्रो में होने वाली अनाउसमेंट दूरदर्शन के मशहूर एंकरों की आवाजें होती हैं। बता दें कि अंग्रेजी में ‌रिनी सीमॉन नाम की उद्घोषक और हिंदी में शम्मी नारंग की आवाज है।

प्रसिद्ध मेट्रो सिस्टम में दूसरा स्थान हासिल

विश्व स्तर पर सबसे प्रसिद्ध मेट्रो सिस्टम में दिल्ली मेट्रो को दूसरा स्थान मिला है और पहला स्थान न्यू यॉर्क ने अपने नाम कर रखा है।

1995 में हुई थी DMRC की स्थापना

डीएमआरसी की स्थापना 3 मई 1995 में की गई थी। इस कंपनी की शुरुआत भारत सरकार और दिल्ली सरकार दोनों ने मिलकर की थी।

  • ­डीएमआरसी के पहले चेयरेमन ‘ई श्रीधरन’ को मेट्रो मैन के नाम से जानते हैं।
  • राजीव चौक मेट्रो स्टेशन का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।
  • दिल्ली में पहली मेट्रो 24 दिसंबर 2002 को 8.4 किलोमीटर लंबे शाहदरा से तीसहजारी कॉरीडोर पर दौड़ी थी।
  • दिल्ली मेट्रो की पहली महिला ऑपरेटर्स मीनाक्षी शर्मा, अंजलि मिंज और विभा कुमारी है।
  • दिल्ली मेट्रो का सबसे गहरा प्वाइंट 45 मीटर का है, जो राजीव चौक स्टेशन के नीचे है। बता दें कि ये एयरपोर्ट एक्सप्रेस है।

दिल्ली मेट्रो करती है ये काम

यात्रियों को एक से दूसरी जगह पहुंचाने के अलावा दिल्ली मेट्रो पानी को संरक्षित करने का काम भी करती है। इसके लिए डीएमआरसी ने ब्लू लाइन पर बारिश के पानी को संरक्षित करने के लिए सिस्टम बनाया हुआ है।

ये भी पढ़ें: सर्दी का सितम! 3 डिग्री पहुंचा दिल्ली का तापमान, शीतलहर का प्रकोप भी रहेगा जारी

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago