Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Metro: ITO मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद, जानिए वजह

Delhi Metro: ITO मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद, जानिए वजह

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Metro: सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली मेट्रो के फैसले के मुताबिक शुक्रवार को आईटीओ मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। मेट्रो आईटीओ स्टेशन से होकर गुजरेगी लेकिन यात्री वहां न तो उतर सकेंगे और न ही चढ़ सकेंगे।

आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज रहेगी बंद

दिल्ली मेट्रो रेल प्रबंधन (डीएमआरसी) ने पोस्ट एक्स पर बताया है कि आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस के सुझाव पर दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का फैसला लिया है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद रखने का सुझाव दिया था।

ये भी पढ़े: Kejriwal Arrested: CM केजरीवाल के गिरफ्तारी पर क्या बोले दिल्ली के नेता? पढ़िए

आज बीजेपी मुख्यालय पर AAP का विरोध प्रदर्शन

दरअसल, आम आमदी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय आईटीओ मेट्रो स्टेशन से सटे दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है। आम आमदी पार्टी के नेताओं ने आज बीजेपी मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन का ऐलान किया है। आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने 21 मार्च की रात दिल्ली एक्साइज मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले ईडी गुरुवार देर शाम दसवां समन लेकर सीएम आवास पहुंची थी। सीएम से दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ के बाद ईडी ने अरविंद केजरीवाल को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी। इसके बाद सीएम को ईडी अपने दफ्तर ले गई।

तुरंत सुनवाई की मांग

उधर, ईडी की इस कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कल रात सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की थी और तत्काल सुनवाई की मांग की थी। इस मसले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है।

ये भी पढ़े: http://Arvind Kejriwal Arrested: क्यों हुई CM केजरीवाल की गिरफ्तारी? क्या है 338 करोड़ का…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular