Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Metro: कल सुबह ब्लू लाइन पर देर से चलेगी मेट्रो, DMRC...
Delhi Metro:

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर रविवार को सुबह के समय टनेंस का पहले से निर्धारित काम होने वाला है। इसके चलते ब्लू लाइन के कुछ हिस्से पर मेट्रो सेवा देर से शुरू की जाएगी। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

DMRC ने लोगों को किया अलर्ट

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने इसे लेकर एडवाइडरी जारी की है और लोगों को अलर्ट किया है। DMRC के अधिकारियों ने जानकारी दी कि रमेश नगर और कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के बीच का खंड प्रभावित रहेगा।

ट्रेन सेवा 7 बजे तक रहेगी बंद

डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि 13 नवंबर यानी रविवार के दिन ब्लू लाइन पर मोती नगर और कीर्ति नगर के बीच पटरियों के रखरखाव का काम किया जाएगा, इस वजह से सुबह ट्रेन सेवा सीमित रूप से उपलब्ध होगी। यह कार्य लाइन- 3/4 (द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी/वैशाली) पर किया जाएगा। डीएमआरसी के अनुसार रमेश नगर-कीर्ति नगर खंड पर सुबह 7 बजे तक ट्रेन सेवा बंद रहेगी। इसकी वजह से मोती नगर स्टेशन बंद रहेगा और सुबह 7 बजे खंड पर ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही स्टेशन खुलेगा।

ये भी पढ़ें: बिपाशा और करण सिंह के घर आई नन्ही परी, शादी के 6 साल बाद बने पैरेंट्स

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular