Categories: Delhi

Delhi Metro News: आज सुबह दिल्ली मेट्रो के इस रूट पर तकनीकी खराबी से लोग रहे परेशान, जानें इसकी वजह

Delhi Metro News: 

नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी की वजह से लोगों को दफ्तर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस खराबी की वजह से सुल्तानपुर और घिटोरनी स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा बाधित रही। इन स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह येलो लाइन के मेट्रो स्टेशनों पर काफी ज्यादा भीड़ उमड़ी हुई नजर आई। इस रूट पर सेवाएं 10 बजे के बाद वाापस सामान्य हुईं।

ऑफिस और कॉलेज जानें वाले लोगों को हुई परेशानी

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर जब सुल्तानपुर से घिटोरनी के बीच तकनीकी खराबी रही और मेट्रो ट्रेन बाधित रही तो येलो लाइन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आई। इसके कारण लोगों को अपने ऑफिस और कॉलेज आदि जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इसके बारे में अपने ट्वीटर हैंडल से बताया। दिल्ली मेट्रो की ये येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली से लेकर गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर तक जाती है।

इन स्टेशनों पर बंद रही सेवाएं

डीएमआरसी ने सुबह करीब 7 बजे बाद ट्वीट करते हुए कहा,”येलो लाइन पर सुल्तानपुर और घिटोरनी के बीच सेवाएं बंद हैं। हुडा सिटी सेंटर और घिटोरनी के साथ ही सुल्तानपुर और समयपुर बादली के बीच सेवाएं चालू हैं। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य है।

DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी

डीएमआरसी (DMRC) ने ट्ववीट करते हुए बताया कि एमजी रोड मेट्रो स्टेशन में प्रवेश को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। लेकिन एक्जिट सामान्य तौर पर किया जा रहा है। बाकी सभी स्टेशन खुले हुए हैं। इसके अलावा अन्य सभी रूटों पर यातायात सामान्य है। डीएमआरसी ने सुबह करीब 10:15 बजे ट्वीट करते हुए बताया कि सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।

एक ट्रेन में आई थी तकनीकी खराबी

येलो लाइन पर एक ट्रेन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी जिसको दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। इस तकनीकी खामी के कारण एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के भी सभी गेट बंद कर दिए गए थे। लेकिन इसके बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने ट्वीट करते हुए बताया कि एमजी रोड के सभी एंट्री और एग्जिट गेट को खोल दिया गया है।

पहले भी रुकी थीं सेवाएं

डीएमआरसी ने इससे पहले शनिवार को सूचना दी थी कि रविवार को कुतुब मिनार और सुल्तानपुर स्टेशन के बीच सेवाएं एक घंटे तक बाधित रहेंगी। ऐसा मरम्मत के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ‘ब्रह्मास्त्र’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, बनी 2022 की दूसरी सबसे बड़ी वीकएंड ओपनर

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago