Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Metro: 2 अक्टूबर को प्रभावित रहेगी दिल्ली मेट्रो की ये लाइन,...

Delhi Metro:

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में यात्रा करने वाले यात्रियों को डीएमआरसी की तरफ से अलर्ट किया गया है। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line) पर 2 अक्टूबर को यात्रियों को पहले हाफ में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीएमआरसी (DMRC) ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि कॉरिडोर (Corridor) के एक हिस्से पर प्लान्ड मेंटनेंस वर्क (Maintenance Work) के चलते इस रूट पर मेट्रो के संचालन में कटौती की जाएगी।

DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी

दरअसल, ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर (Dwarka Sec) 21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी (Noida Electronic City) से जोड़ती है। इसके अलावा ये लाइन यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली के लिए भी लिंक होती है। पूरी जानकारी देते हुए DMRC ने ट्वीट कर लिखा, ” ब्लू लाइन यानी लाइन-3/4 (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी (एनईसी)/वैशाली) पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्शन के बीच निर्धारित ट्रैक मेंटनेंस कार्य करने के लिए 2 अक्टूबर 2022 (रविवार) की सुबह ट्रेन सेवाओं को बाधित किया जाएगा।”

दो लूपों में चलेगी मेट्रो

DMRC ने ट्वीट किया कि नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर-21 के लिए ट्रेन सेवाएं दो लूपों में चलाई जाएंगी। जिसमें पहला लूप द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक के लिए रहेगा और दूसरे लूप में और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के लिए दूसरे लूप में नियमित सेवाएं रहेंगी। जिसके लिए यात्रियों को यमुना बैंक में ट्रेन बदलनी होगी। वहीं अगले दिन से मेट्रो अपने नियमित समय के अनुसार संचालन करेगी।

ये भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुई Jawa की सबसे सस्ती Bobber बाइक, जानें क्यों है खास

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular