Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Metro Viral Video: लड़के ने पिंक लाइन मेट्रो को बनाया बेडरूम,...

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो को दिल्ली के लोगों का लाइफलाइन भी कहा जाता है। वहीं, सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता ने इसे कई ओर चीजों के लिये प्रयोग करना शुरू कर दिया है। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो नजर आते हैं जिसमें कभी लोग नाचते तो कभी अजीब सी हरकतें करते  हुए दिखाई देते हैं। इसी बीच अब एक और वीडियो वायरल हो रही है।

मेट्रो को बनाया बेडरूम       

इन दिनों सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का मेट्रो में चढ़ने के बाद सीट को अपने बेडरूम में बदल देता है। इसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग इसे देख कर हैरान है। 

तकिया और चादर लेकर मेट्रो में किया सफर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडिये में दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन में कुछ लोग अपनी सीट पर बैठे सफर करते नजर आ रहे हैं। यह कोच आम दिनों से ज्यादा खाली दिखाई दे रहा है। इसी बीच एक लड़का मेट्रो में तकिया और चादर लेकर एंट्री करता है और उस सीट की तरफ बढ़ता है जिस पर कोई नहीं बैठा होता है। वह उस सीट पर पहुंचकर पहले तकिया रखता है और फिर उस पर सिर रख लेटने लगता है।

वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं- https://www.instagram.com/reel/Cl0xOlzNQ3u/?utm_source=ig_embed&ig_rid=91621303-eacc-426b-9d1a-68c35d56e61b

लोगों ने वीडियो पर किए ये कमेंट

लड़का सीट पर लेटने के बाद खुद को चादर से ढक लेता है। इस पूरी घटना को लोग हैरानी से देखते हुए नजर आते हैं। लोग सोशल मीडिया पर लड़के की इस हरकत देखकर हैरान रह गए हैं। वहीं, कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐस करने के लिए हिम्मत चाहिए। बता दें कि इस वीडियो को मोहित गौर (MohitGaur) नाम के इंस्टा हैंडल से अपलोड किया गया है

ये भी पढ़ें: सीनियर्स ने जूनियर छात्र को बेरहमी से पीटा, ‘Sir’ नहीं बोलने पर कंधे की हड्डी के किए 5 टुकड़े

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular