Delhi

Delhi-Mumbai Expressway: दिसंबर तक मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा DND लिंक, जाम से मिलेगी राहत

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से आगरा या मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब दिल्ली-नोएडा से मुंबई एक्सप्रेसवे की ओर जाने वालों को मथुरा रोड नहीं जाना पड़ेगा। दिसंबर तक डीएनडी फ्लाईवे से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (सोहना में) तक 59 किमी का रास्ता यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। डीएनडी फ्लाईवे को सोहना के रास्ते महारानी बाग के पास मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। गडकरी ने हाल ही में अधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ डीएनडी फ्लाईवे और बल्लभगढ़ बाईपास के बीच 33 किमी लंबे हिस्से का दौरा किया।

करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं

आपको बता दें कि इससे पहले मार्च 2023 में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बल्लभगढ़ से सोहना तक 26 किलोमीटर सड़क मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। डीएनडी फ्लाईवे से इस लिंक के जरिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी और पलवल पहुंचने के लिए तेज रास्ता भी मिल जाएगा। इससे 30 मिनट में पलवल पहुंचा जा सकेगा। इससे दूसरा बड़ा फायदा मथुरा रोड पर भीड़ कम करने में होगा। इस लिंक के पूरा होने से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जाने वाले लोग दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पकड़कर बिना रुके आसानी से मुंबई जा सकेंगे। लेकिन सूत्रों की मानें तो ये अगले साल तक ही संभव हो पाएगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 3,565 करोड़ रुपये है।

दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-मुंबई खंड 2025 तक हो सकते हैं चालू

दिल्ली-देहरादून और दिल्ली-मुंबई खंड पर काम 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वायु प्रदूषण और भीड़भाड़ की समस्याओं पर प्रकाश डाला है। इसके साथ ही उन्होंने यातायात प्रवाह और वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सड़क विकास की आवश्यकता पर बल दिया है। कहा गया है कि 2024-25 में परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago