होम / Delhi Mundka: दिल्ली के मुंडका और निहाल विहार में वाहनों के अवैध स्क्रैप यार्ड का खुलासा, पुलिस ने जांंच कर किया गोदाम मालिक को गिरफ्तार

Delhi Mundka: दिल्ली के मुंडका और निहाल विहार में वाहनों के अवैध स्क्रैप यार्ड का खुलासा, पुलिस ने जांंच कर किया गोदाम मालिक को गिरफ्तार

• LAST UPDATED : August 26, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi Mundka: मुंडका इलाके में कारों को स्क्रैप किया जा रहा था वहीं निहाल विहार में पुराने ट्रैक्टर को काटा जा रहा था। ऐसे में बड़ी खबर सामने आ रही है बता दे कि दिल्ली के मुंडका और निहाल विहार इलाके में अवैध रूप से चल रहे वाहनों के स्क्रैप करने वाले यार्ड का खुलासा किया गया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने वहां के दोनों गोदाम मालिकों को गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रैक्टर सहित अन्य सामान हुआ बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 24 अगस्त को पुलिस को निलौठी इलाके में एक अवैध स्क्रैप यार्ड चलाए जाने की जानकारी दिया गया। पुलिस ने यार्ड चला रहे एक आरोेपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर गोदाम मालिक ओल्ड महावीर नगर निवासी देवेंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोदाम पर छापा मारा। टीम ने गोदाम मालिक से वाहनों को स्क्रैप करने का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह लाइसेंस नहीं मिला। गोदाम की फोटोग्राफी कराई गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गोदाम मालिक पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।  बता दे कि गोदाम मालिक के पास कोई लाइसेंस नहीं मिली।

पुलिस ने की मामले की जांच

प्रभारी अजमेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन सौ फुटा रोड स्थित गोदाम में छापेमारी की। वहां पर कई पुराने वाहनों को गैस कटर और अन्य उपकरणों के साथ स्क्रैप किया जा रहा था। मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोदाम पर छापा मारा। टीम ने गोदाम मालिक से वाहनों को स्क्रैप करने का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह लाइसेंस नहीं मिला। जांच में पता चला कि गिरफ्तार गोदाम मालिक पर पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस पर पुलिस जांच कर रही है, साथ ही पुलिस ने एसडीएम पंजाबी बाग और परिवहन विभाग को अवैध रूप से चल रहे स्क्रैप यार्ड की जानकारी दी है। पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए 15 टैक्टर, ऑक्सीजन सिलिंडर, एलपीजी सिलेंडर, स्क्रूड्राइवर, हथौड़ा, गैस कटर और वाहनों को काटने का चीजें के वरामद कर लिया है। थाना प्रभारी अजमेर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गोदाम में छापेमारी किया। वहां पर बहुत पुराने वाहनों को गैस कटर और दुसरे चीजों को स्क्रैप किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 24 अगस्त को मुंडका थाना पुलिस को जानकारी दिया गया कि मुंडका औद्योगिक इलाकें में एक गोदाम में चोरी के वाहनों को स्क्रैप किया गया।

इसे भी पढ़े:IMD Weather Forecast: दिल्ली एनसीआर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानें कैसा रहेगा आपके राज्य का हाल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox