Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Municipal Corporation : दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के फैसले के...

- केंद्र सरकार द्वारा निगम एकीकरण के फैसले के बाद आप पार्टी के नेता आये दिन तरह-तरह के बेतुका बयान दे रहे है। इसे लेकर तीनों निगम के महापौर एक संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित कर आप पार्टी के उन सभी झूठे आरोपों का करारा जवाब दिया और आप के नेताओं को निगम के मुद्दों पर सार्वजनिक बहस करने की चुनौती दी।

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Delhi Municipal Corporation : केंद्र सरकार द्वारा निगम एकीकरण के फैसले के बाद आप पार्टी के नेता आये दिन तरह-तरह के बेतुका बयान दे रहे है। आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह एवं दक्षिणी दिल्ली के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने एक संयुक्त प्रेस कांफें्रस कर आप पार्टी के उन सभी झूठे आरोपों का करारा जवाब दिया और आप के नेताओं को निगम के मुद्दों पर सार्वजनिक बहस करने की चुनौती दी। उक्त प्रेस कांफें्रस में प्रदेश मीडिया रिलेशन विभाग के प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर एवं प्रदेश भाजपा सह-मीडिया प्रमुख हरिहर रघुवंशी भी उपस्थित थे।

आप पार्टी के पार्षद काम करने वाले कर्मचारियों से मांगते हैं कमीशन Delhi Municipal Corporation

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि आज आप पार्टी के पार्षद खुद उनके क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों से कमीशन मांगते हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने कूड़े के पहाड़ को 15 मीटर कम किया। उसको खत्म करने के लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। जो कंपनी यह टेंडर लेगी वह आगामी 30 महीनों में 50 लाख मिट्रीक टन कूड़ा हटाएगी। अग्रवाल ने कहा कि कूड़ा हटाने के लिए 25 ट्रोमीनल मशीनें अभी चल रही है एवं 10 अभी आने वाली है। 35 ट्रोमिनल मशीनों के माध्यम से प्रतिदिन 9000 मिट्रीक टन कूड़े को साफ किया जाएगा।

2024 तक कूड़े के पहाड़ को कर दिया जाएगा खत्म

यानि दिसंबर 2024 तक इस कूड़े के पहाड़ को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पूर्वी दिल्ली में कूड़ा हटाने के लिए 433 आॅटो टीपर, 77 कम्पैक्टर, 21 हुकलोडर, 626 मैन्यूअल रिक्शा एवं 76 ई-रिक्शा इस वक्त सिर्फ पूर्वी दिल्ली नगर निगम में कूड़ा हटाने के काम में लगे हुए हैं। यही नहीं 2195 कूड़ादान लगे हुए हैं जिसमें आप अपने घरों का कूड़ा आराम से डाल सकते हैं। पहले खुले गाड़ियों में कूड़े ले जाये जाते थे। अब बंद कम्पैक्टर में ले जाए जाते हैं। (Delhi Municipal Corporation)

उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा गत साल लगाए गए थे 90 कम्पैक्टर

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने बताया कि गत साल 90 कम्पैक्टर उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा लगाए गए थे जिनकी संख्या मई 2022 तक 160 तक हो जाएगी। लगभग 200 से ज्यादा ढलाव सिर्फ बंद ही नहीं किया गया बल्कि वहां पब्लिक युटिलिटी सेंटर भी बनवा दिए गए। अभी 261 आॅटो टिपर हैं जो अगले महीने तक 600 हो जाएंगे। ट्रैक्टर ट्राली 21, ई-रिक्शा 73 एवं ट्रक टिपर 81 काम कर रहे हैं जिनकी संख्या अगले महीने से बढ़ने वाली है। भलस्वा में कूड़े के ढ़ेर को 12 मीटर किया गया है। (Delhi Municipal Corporation)

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 25000 सफाई कर्मचारी कर रहे हैं काम

इस वक्त उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 25000 सफाई कर्मचारी कचड़े हटाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप सफाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो आप उन सभी सफाईकर्मरियों के कार्याें पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं। यह बहुत हैरानी कि बात है कि एमसीडी पीडब्ल्यूडी की सड़कों की भी सफाई कर रही है। जबकि इसे साफ रखने की जिम्मेदारी दिल्ली के केजरीवाल सरकार की है।

झूठ बोलना आम आदमी पार्टी के नेताओं का बन गया है दिनचर्या

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने बताया कि झूठ बोलना आम आदमी पार्टी के नेताओं की दिनचर्या बन गया है। आज तक हाउस में बैठने वाले आप पार्षद सफाई को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया है। आज दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के ओखला 46 एकड़ का क्षेत्र में जो 55 लाख मिट्रीक टन कूड़े का ढेर है। जिसकी 15 मीटर हाईट कम कर दिया गया हैं। कुल 24 ट्रोल मशीनें अपने काम में लगी हुई है।

दिल्ली-बम्बे हाईवे में इन कूड़ों से निकलने वाली मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है। दिसंबर 2023 तक उक्त कूड़े के ढेर को खत्म कर दिया जाएगा। 1100 टीपर डोर टू डोर काम कर रहे हैं। 98 वार्डों में कम्पैक्टर लगाया गया है और बाकी 6 अन्य वार्डों में जगह न मिलने की वजह से नहीं लगाए गए हैं। इसके बावजूद आप नेता आयेदिन कोई न कोई बेतुका बयान देते ही रहते है। (Delhi Municipal Corporation)

Also Read : Cheated Two Lakh Rupees : एक लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर सर्विस चार्ज के रूप में ठगे दो लाख रुपये

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular