Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Municipal Corporation Election : दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा-आप...

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
Delhi Municipal Corporation Election : दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा-आप का आरोप-प्रत्यारोप जारी है। गौरतलब है कि दिल्ली में नगर निगम के चुनाव टाले जाने पर दिल्ली विधानसभा सदन में चर्चा चल रही है। सत्ता पक्ष के विधायक भाजपा पर नाराजगी जता रहे हैं।

संसद में नगर निगम एक किए जाने का बिल पेश किए जाने से काफी नाराज हैं। सत्ता पक्ष के विधायक जरनैल सिंह, कुलदीप और प्रहलाद सिंह साहनी ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। भाजपा कितना भी चुनाव टलवा ले नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ही जीतेगी।

नगर निगम में किस तरह भ्रष्टाचार किया जाता है यह देखा है : कुलदीप कुमार Delhi Municipal Corporation Election

Delhi Municipal Corporation Election

कुलदीप कुमार ने आगे कहा कि वह आठ साल तक नगर निगम में पार्षद रहे हैं। उन्होंने देखा है कि नगर निगम में किस तरह भ्रष्टाचार किया जाता है। जरनैल सिंह ने कहा कि संसद में नगर निगम को एक करने का जो बिल पेश किया गया है। उसमें केवल एक ही बात बताई गई है कि नगर निगम में 250 वार्ड किए जाएंगे। मगर फंड के बारे में कोई बात नहीं की गई है।

आप के विधायक ने बिल पेश किए जाने पर जताई नाराजगी

आम आदमी पार्टी के विधायक आतिशी, अरविंद ऋतुराज, मदन लाल ने भी निगमों को एक किए जाने के लिए संसद में बिल पेश किए जाने पर अपनी नाराजगी जताई। सभी ने यही कहा कि भाजपा चाहें जो भी कर ले, निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ही जीतेगी।

भाजपा विधायक ने कहा कि इसके लिए दिल्ली सरकार हैं जिम्मेदार

Delhi Municipal Corporation Election

वहीं भाजपा विधायक अभय वर्मा और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बताया कि आज अगर केंद्र सरकार को नगर निगम एक करने के लिए आगे आना पड़ा है तो इसके लिए दिल्ली सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। इस मामले में कोर्ट तक दिल्ली सरकार को कह चुकी है मगर पैसा नगर निगमों को नहीं दिया गया है। कोर्ट ने कहा कि जितना पैसा नगर निगमों को दिए जाने की बात कही गई, वह पैसा भी नही गया। (Delhi Municipal Corporation Election)

मनीष सिसोदिया ने दिया बयान

मनीष सिसोदिया ने अपने बयान में कहा कि देश में आज पहली बार इस तरह का बिल लाया गया है कि नगर निगम के चुनाव को कैसे रोका जाए। आज एक पावरफुल प्रधानमंत्री नगर निगम चुनाव हार जाने से डर रहा है और यह कहा जा रहा कि नगर निगम में बदलाव किया जा रहा है। मगर हम कह रहे हैं कि नगर निगम में बदलाव करने की जरूरत ही नही है। केवल नगर निगम से भाजपा को बाहर कर दो।

छोटी पार्टी से डर से रही हैं देश की बड़ी पार्टी

Delhi Municipal Corporation Election

आज सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी एक छोटी सी आम आदमी पार्टी से डर रही है। आज देश चलाने वाले प्रधानमंत्री को नगर निगम चलाने के लिए बात करनी पड़ रही है। आज जो हो रहा है वह देश और संविधान के लिए सही नहीं है। यह बिल जो संसद में लाया गया है वह पास भी होगा। मगर आप जो भी कीजिए। चुनाव करा दीजिए। आप जब भी चुनाव कराएंगे दिल्ली में केजरीवाल ही नगर निगम में आएंगे। (Delhi Municipal Corporation Election)

Also Read : Kejriwal again attacked Modi : दिल्ली के सीएम केजरीवाल मोदी पर फिर हुए हमलावर

Also Read : High Court Strict : अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट सख्त

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular