Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Murder Case: 6 साल पुराने मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, 3...

Delhi Murder Case:

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच 6 साल पुराने एक मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने में सफल रही। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहीं 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि कोर्ट के एक फैसले नें इन सभी महिलाओं को भगोड़ा घोषित किया हुआ था और उनको पकड़वाने के लिए 50-50 हज़ार रुपये का इनाम भी तय किया था। आपको बता दें कि इन तीनों महिलाओं पर एक शख्स की हत्या का आरोप है।

2016 में हुई थी घटना

क्राइम ब्रांच के डीसीपी रोहित मीणा ने बताया कि, साल 2016 की 13 मार्च को एक कार को रास्ते देने को लेकर मंगोलपुरी इलाके में 2 पड़ोसियों के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें ग्यारसा राम नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी। आपको बता दें कि उस पर लोहे की रॉड और तलवार से हमला किया गया था। इस मामले में हरि किशन,वीर सिंह, सौरव, प्रेम सिंह और और ब्रिज मोहन को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन जांच के दौरान प्रकाशी और उसकी 2 बेटियां वर्षा और ममता फरार हो गई थी।

गिरफ्तार करने के लिए बिछाया जाल

पुलिस ने बताया कि उन्हें 1 सितंबर 2022 को सूचना मिली कि सभी महिलाएं दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रह रही हैं। इसके बाद उनके खिलाफ जाल बिछाया गया और सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: आरोपी कटारिया है फरार, दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular