Monday, July 15, 2024
HomeDelhiDelhi Murder: पार्क में खून से लथपथ पड़ा था युवक का शव,...

Delhi Murder:

नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली के शास्त्री पार्क से सोमवार सुबह को एक युवक की सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या करने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। युवका का शव सेमवार सुबह घर के पास के एक पार्क में खून से लथपथ मिला।

शरीर पर मिले चोट के निशान

दीपक के सिर और शरीर के बाकी हिस्सों पर चोटों के निशान देखे गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर सराय रोहिल्ला थाना पुलिस और क्राइम टीम पहुंच गई। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से पुलिस छानबीन में लगी हुई है।

दीपक को थी नशे की लत

पुलिस ने बताया की दीपक शास्त्री नगर इलाके में अकेला रहता था। उसे नशा करने की आदत थी। इसके चलते उसका पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद दीपक की पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई। दीपक छोटा-मोट काम करता था। सोमवार को सुबह शास्त्री पार्क में लोग वॉक के लिए गए थे। वहां उन्हें खून से लथपथ दीपक का शव मिला।

पुलिस कर रही छानबीन

पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के समय हुए विवाद में किसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस दीपक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है और मामले की छानबीन में लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बन रहे 11 नए अस्पताल, 10 हजार से ज्यादा बढ़ेगी बेडों की संख्या

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular