Friday, July 5, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Murder: शास्त्री पार्क में चार लोगों ने युवक पर किया ताबड़तोड़...

Delhi Murder: शास्त्री पार्क में चार लोगों ने युवक पर किया ताबड़तोड़ हमला, फिर गोलियों से किया वार

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Murder: कल रात दिल्ली के बुलंद मस्जिद के बाहर, शास्त्री पार्क में एक गंभीर मामला सामने आया है। सोहेल उम्र 22 साल की शादी इशरत उम्र 23 साल से 4 साल पहले हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी थी। नवंबर, 2023 में उनका तलाक हो गया। इशरत यूपी के गाजियाबाद के कौशांबी में ‘द बैंग बैंग बार’ में बार गर्ल के रूप में काम करती हैं।

शादी की वजह से हुआ विवाद

इशरत यासीन से शादी करना चाहती थी। वे रात एक साथ थे, जब सोहेल और मुस्तकीम ने लगभग 00:45 बजे इशरत से मिलने का फैसला किया। सोहेल और मुस्तकीम दोस्त हैं। यासीन को यह पसंद नहीं आया और उनके बीच विवाद हो गया।

ये भी पढ़े: Delhi Fire Break: दिल्ली के अलीपुर के फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की…

यासीन ने कर दी फायरिंग

यासीन ने कम से कम 3 राउंड फायरिंग की। मुस्तकीम के सीने में गोली लगी। उन्हें जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच मे लगी हुई है।

जांच जारी है

घटनास्थल पर 7.65 मिमी का 2 खाली खोखा और एक जिंदा कारतूस मिला। यासीन फरार है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े: RCB vs PBKS: RCB का मुकाबला आज पंजाब किंग्स से, जानिए मौसम और पिच…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular