Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Nagar Nigam: दिल्ली नगर निगम ने शुरू किया अनुखा मुहिम, सूखे...

Delhi Nagar Nigam:

दिल्ली नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण (Garbage Disposal) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण के लिए एक मुहिम की शुरुआत की है जिसमें दिल्ली के तमाम कार्यालयों को निगम की तरफ से सूखे कूड़े के बदले स्टेशनरी देने की योजना बनाई है।

सूखे कूड़े के बदले मिलेगी स्टेशनरी

आपको बता दें कि नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले तमाम दफ्तरों में इस योजना को लागू किया जाएगा। जिसके चलते तमाम दफ्तरों से सूखा कूड़ा इकट्ठा किया जाएगा और इसके बदले में दिल्ली नगर निगम की ओर से उन्हें स्टेशनरी मुहैया करवाई जाएगी। वहीं आयुक्त पश्चिमी क्षेत्र कुमार अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि अब से हर दफ्तर से रोजाना 12 से 15 किलो तक सूखा कूड़ा उठा जाएगा और इसके बदले दफ्तरों को महीने के हर बुधवार को स्टेशनरी उपलब्ध करवाई जाएगी।

31 दफ्तरों का किया गया सर्वे

दिल्ली नगर निगम ने आईटी वाऊ के साथ मिलकर इस मुहिम को शुरू किया है। इसके साथ ही पश्चिमी दिल्ली से इस योजना पर काम शुरू करने का फैसला लिया गया है और बाद में इसे धीरे-धीरे पूरी दिल्ली में लागू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पश्चिमी क्षेत्र में मौजूद तमाम दफ्तरों का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में ऐसे 31 दफ्तरों को चुना गया है। इनमें निगम, जिलाधीश, बैंक, पुलिस स्टेशन के अलावा दूसरे सरकारी दफ्तर भी शामिल हैं।

ये भी पढ़े: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल और टीचर्स की किल्लत, इतनें पद खाली

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular