Delhi

Delhi Nangloi Murder: नांगलोई में लड़की ने खोया आपा, बॉयफ्रेंड-भाई को बुलाकर कराई युवक की हत्या

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Nangloi Murder: देश की राजधानी दिल्ली के नांगलोई थाना इलाके में एक लड़की की दीवानगी का अनोखा मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की ने एक युवक की हत्या सिर्फ इसलिए करवा दी क्योंकि मृतक ने अपूरी लड़की के साथ गली में गाली-गलौज कर गुजरने पर आपत्ति जताई थी। यही बात लड़की को नागवार गुजरी और उसने अपने प्रेमी और भाइयों से उस पर चाकू से हमला करने को कहा, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गाली देने से रोकने पर इतना गुस्सा

बताया जा रहा है कि संजय ने सड़क पर गाली-गलौज करते हुए वहां से गुजर रही लड़की को ऐसा करने से रोका था। जिस पर लड़की उसके साथ बदसलूकी करने लगी। जब लड़की ने ऐसा किया तो संजय ने उसे डांटा, जिसे लड़की ने अपना अपमान समझा और तुरंत अपने प्रेमी और भाइयों को बुला लिया, जिन्होंने संजय के घर में घुसकर उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से भाग गए। युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े: Arvind Kejriwal Arrested: दिल्ली पुलिस को मिला धमकी भरा कॉल , ‘केजरीवाल को जेल…

पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 21 मार्च की रात 10.20 बजे सोनिया अस्पताल से पीसीआर कॉल से पता चला कि एक युवक गंभीर रूप से घायल हालत में भर्ती है। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां उन्हें पता चला कि घायल युवक को उसके परिजन एक्शन बालाजी अस्पताल ले जा रहे हैं। पुलिस बालाजी अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय के परिजनों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया और इंस्पेक्टर नरेंद्र, एसआई परवीन, अशोक, एएसआई सुनील और अन्य की टीम बनाई गई और आरोपियों को पकड़ लिया गया।

सभी आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस टीम ने महज दो घंटे के अंदर आरोपी लड़की को उसके प्रेमी और भाइयों समेत पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान सूरज, मनोज, विशाल और राहुल उर्फ गुर्जर के रूप में हुई है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया, जिसे लड़की के प्रेमी विशाल ने मौज-मस्ती के लिए कुछ दिन पहले फ्लिपकार्ट से 700 रुपये में खरीदा था।

ये भी पढ़े: http://Delhi Metro: क्या रंगे हुए कपड़ों में कर सकते हैं मेट्रो में सफर? जानें…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago