Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi-NCR Air: अलर्ट! आज बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है Delhi-NCR...
Delhi-NCR Air:

Delhi-NCR Air: दिल्ली में प्रदूषण की विकट स्थिति देखने के बाद भी उत्तर भारत में पराली जलने का काम लगातार जारी है। जिसकी वजह से बीते 24 घंटे में दिल्ली और उसे सटे एनसीआर के शहरों की हवा खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर में दर्ज की गई है। बता दें कि दिल्ली का AQI 289 रहा वहीं गुरुग्राम का AQI 264 दर्ज किया गया है।

एजेंसियों ने किया सतर्क

वायु मानक एजेंसियों का मानना है कि पराली का धुआँ बढ़ने की वजह से अगले 24 घंटे में दिल्ली-NCR की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बने रहने की अशंका जताई है।

दिल्ली में नहीं जल रही पराली 

वहीं केंद्र की वायु मानक संस्था सफर इंडिया के मुताबिक, बीते 24 घंटे में उत्तर भारत में पराली जलने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण में 11 फीसदी हिस्सेदारी रही। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के मुताबिक, पंजाब में 701 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई। वहीं हरियाणा में 108, उत्तर प्रदेश में 66, मध्य प्रदेश में 524 व राजस्थान में 55 जगहों पर पराली जलने की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। जबकि दिल्ली में एक भी स्थान पर पराली की घटना दर्ज नहीं की गई।

ये भी पढ़ें: चुनाव से नाम वापस लेने का आज आखिरी दिन, उम्मीदवारों की तस्वीर होगी साफ

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular