होम / Delhi-NCR: गुरुग्राम में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी इमारत, मलबे में दबने से 1 की मौत, दो को निकाला सुरक्षित

Delhi-NCR: गुरुग्राम में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी इमारत, मलबे में दबने से 1 की मौत, दो को निकाला सुरक्षित

• LAST UPDATED : October 3, 2022

Delhi-NCR:

नई दिल्ली: हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उद्योग विहार में इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। मलबे में तीन मजदूर दब गए। वहीं, एक मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा सोमवार को उद्योग विहार फेस 1 में प्लाट संख्या 257 में हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पुरानी इमारत को तोड़ते हुए ये हादसा हुआ। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है।

इमारत तोड़ने का चल रहा था काम

अधिकारियों के मुताबिक प्लॉट नंबर 257 उद्योग विहार फेस वन नियर रिचा ग्लोबल के पास पुरानी फैक्ट्री को तोड़ने का काम चल रहा था। उस समय मजदूर दीवार तोड़ने का काम कर रहे थे। सोमवार की सुबह इमारत  गिरने से 4 मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। इनमें से एक मजदूर को निकाल कर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकि मजदूरों को निकालने का प्रयास चल रहा है। थाना उद्योग विहार पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

1 मजदूर को निकालने का हो रहा प्रयास

डीसी निशांत यादव ने बताया कि मलबे में कुल 4 लोग फंसे हुए थे। जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके अलावा एक शव भी निकाला गया। एक मजदूर अभी भी अंदर फंसा है जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। डीसी ने ये भी कहा कि मजदूरों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: क्या रावण के पुतलों में लगा सकते हैं पटाखें, आज उपराज्यपाल कर सकते हैं फैसला

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox