Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeDelhi-NCR Crime: ग्रेटर नोएडा में शख्स ने दुष्कर्म के लिए हथियार का...

Delhi-NCR Crime: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना इलाके से एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में महिला के साथ हथियार के दम पर दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ वीडियो के आधार पर बार-बार कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।

हथियार के दम पर किया दुष्कर्म 

इस संबंध में पीड़ित महिला ने थाना बीटा-2 में FIR दर्ज कराई जहां उसने बताया कि जब उसका पति काम के लिए घर से निकल जाता था, तो उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके घर में जबरन घुसकर हथियार के दम पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

आरोपी ने अश्लील वीडियो की वायरल 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स का नाम मोहन है। वह महिला के घर पर तब जाता था जब महिला का पति घर पर नहीं होता था। मोहन ने महिला से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाया और उस वीडियो के आधार महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं वह पीड़िता पर अन्य लोगों से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था और जब पीड़िता ने इसका इंकार किया तो आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें: झगड़े के बाद छात्र गुटों ने की चाकूबाजी, एक की मौत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular