होम / Delhi-NCR News: गैस सिलेंडर फटने से गिरा दो मजिंला मकान, 2 बच्चों समेत तीन लोगों की हुई मौत

Delhi-NCR News: गैस सिलेंडर फटने से गिरा दो मजिंला मकान, 2 बच्चों समेत तीन लोगों की हुई मौत

• LAST UPDATED : October 5, 2022

Delhi-NCR News:

नई दिल्ली: गाजियाबाद में एक बड़ा हादसा हुआ है। लोनी के अमन गार्डन बबलू गार्डन कॉलोनी में मुनीर 55 परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से ऑटो चालक थे।

रसोई में खाना बना रही थी महिला

बुधवार सुबह वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में थे। उनकी परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय अचानक से सिलेंडर फट गया।

एक महिला का कटा हांथ

सिलेंडर फटने की वजह से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। मकान के मलबे में परिवार के करीब 6 सदस्य दब गए। पुलिस की टीम ने मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाला है। अस्पताल में ले जाए गए 10 माह की बच्ची 2 साल का लड़का और एक महिला की मौत हो गई है। एक दूसरी महिला का हाथ कट गया है। इन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें: खरीदने वाले हैं नया 5G फोन, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox