Wednesday, July 3, 2024
HomeCrimeDelhi-NCR News: पति संग मिलकर महिला ने प्रेमी को जमीन में दफनाया,...

Delhi-NCR News:

नई दिल्ली: हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच महीने पहले हुए हत्या के मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक महिला और उसके पति ने मिलकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर उसे दफना दिया था। यह घटना पांच महीने पहले की है। मामले की जांच में पता चला कि व्यक्ति पांच महीने से गायब है। छानबीन करने पर उसका शव बरामद किया गया।

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार मृतक विनय मौर्या उत्तराखंड के नैनीताल का निवासी था। मृतक किसी काम के सिलसिले में नैनीताल से गुरुग्राम आया हुआ था। इस बीच उसकी मुलाकात आरोपी महिला धन देवी से हुई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। फिर युवक नैनीताल वापस चला गया। वहां जाने के बाद भी दोनों एक-दूसरे से बात करते थे। आरोपी महिला ने कुछ महीनों बाद हरीश पाल से शादी कर ली। शादी के बाद भी मृतक और महिला के बीच संबंध जारी रहा। इस बात का पति हरिश पाल को पता चल गया। इसके बाद हरीशपाल ने विनय मौर्या को गुरुग्राम में अपने घर शिव विहार कालोनी में बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को जमीन में दफ्ना दिया।

14 अप्रैल से गायब था मृतक

मृतक युवक के भाई ने जानकारी दी कि 14 अप्रैल को विनय गाजियाबाद जाने की बात कहकर चला गया था, लेकिन वापस लौटा ही नहीं। जिसके बाद मृतक विनय मौर्या के भाई ने नैनीताल पुलिस के पास जा कर अपने भाई के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

ये भी पढ़ें: 2 अक्टूबर को प्रभावित रहेगी दिल्ली मेट्रो की ये लाइन, DMRC ने यात्रियों को किया अलर्ट

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular