Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsDelhi-NCR Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश, प्रदूषण से राहत देगा ये तोहफा

Delhi-NCR Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश, प्रदूषण से राहत देगा ये तोहफा

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi-NCR Rain:  प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगाई है। इस बीच बारिश ने दिल्लीवासियों को राहत दी है। शुक्रवार सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में बारिश हुई। बारिश से जहां एक तरफ ठंड बढ़ गई है वहीं प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी में लंबे समय से सूखा चल रहा है। अक्टूबर में केवल एक दिन बारिश हुई।

Delhi-NCR मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 नवंबर को बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाएं चलेंगी। इनकी गति 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री था। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

हवा में नमी का स्तर 58 से 88 फीसदी रहा। Friday को बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है इसके बाद 11 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा। 11 नवंबर को हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।

12 और 13 नवंबर को आसमान साफ रहेगा

न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। 12 और 13 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रह सकता है। 14 और 15 नवंबर को कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 रह सकता है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular