Delhi

Delhi-NCR Rain: दिल्ली में झमाझम बारिश, प्रदूषण से राहत देगा ये तोहफा

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi-NCR Rain: प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगाई है। इस बीच बारिश ने दिल्लीवासियों को राहत दी है। शुक्रवार सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में बारिश हुई। बारिश से जहां एक तरफ ठंड बढ़ गई है वहीं प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी में लंबे समय से सूखा चल रहा है। अक्टूबर में केवल एक दिन बारिश हुई।

Delhi-NCR मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 नवंबर को बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाएं चलेंगी। इनकी गति 5 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री था। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

हवा में नमी का स्तर 58 से 88 फीसदी रहा। Friday को बूंदाबांदी होगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रह सकता है इसके बाद 11 नवंबर से मौसम साफ हो जाएगा। 11 नवंबर को हल्का कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान गिरकर 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।

12 और 13 नवंबर को आसमान साफ रहेगा

न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रह सकता है। 12 और 13 नवंबर को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री रह सकता है। 14 और 15 नवंबर को कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 रह सकता है।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago