Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi-NCR: नोएडा के सेक्टर 21 में अचानक गिरी दीवार, 4 मजदूरों की...

Delhi-NCR:

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 21 से निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। दीवार गिरने से चार मजदूरों की जान चली गई है। इसके अलावा कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

12 लोगों को किया रेस्क्यू

ये हादसा मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक यहां मजदूरों की एक टीम नाली साफ करने के कार्य करने में लगी थी। इस बीच अचानक दीवार मजदूरों के ऊपर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद वहां मौजूद लोग भी प्रशासन के साथ रेस्क्यू में शामिल हो गए। मलबे के नीचे दबे 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

12 मजदूर कर रहे थे काम

मिली जानकारी के अनुसार, जलवायु विहार इलाके में बाउंड्री वॉल की नाली की मरम्मत करते समय करीब 200 मीटर दीवार गिरने से ये हादसा हुआ है। वहां कुल 12 मजदूर कार्य कर रहे थे। स्थानीय लोगों के सूचना देने के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया है और मलबा हटाने का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ें: नहीं थम रही लंपी वायरस की रफ्तार, दिल्ली-नोएडा में भी मिले केस

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular