Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi-NCR Weather: दिल्ली में ठंड का कहर जारी, इन राज्यों में हो...

Delhi-NCR Weather: दिल्ली में ठंड का कहर जारी, इन राज्यों में हो सकती है जमकर बारिश

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में बीते कुछ दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते ठंड ज्यादा ही बढ़ने लगा हैं। सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ से आ रही हवाओं की रफ्तार बढ़ने लगी है। इसका कारण सुबह-शाम दिल्ली में कड़के की ठंड महसूस की जा रही है। सोमवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7.1 दर्ज किया गया। दिल्ली में अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह में कोहरे का असर रहेगा।

दिल्ली में आज के मौसम का हाल (Delhi-NCR Weather)

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रह सकता है। दिल्ली-महाराष्ट्र: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों की कंपकपी भी छूट रही है। पहाड़ी इलाके में उथल-पुथल शुरू हो गई है। दक्षिण भारत में तेज बारिश हो रही हैं। 19 दिसंबर के मौसम की बात करें तो स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में कम बारिश होगी लेकिन लक्षद्वीप में बारिश का कहर अभी जारी रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

इन इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद

उत्तरी केरल, उत्तरी तमिलनाडु, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और दक्षिणी कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखी जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर की कुछ इलााकों में भारी उथल-पुथल मची हुई है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular