Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR की हवा पहुंची गंभीर श्रेणी में, जानें आज के...

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में अब सर्दी आने की शुरूआत के साथ ही कोहरा और धुंध का असर भी बढ़ता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कि मानें तो अगले कुछ दिनों में मौसम और नरम होगा, जिससे सर्दी और बढ़ेगी। विभाग के मुताबिक दिल्ली में 2 नवंबर तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को भी मौसम शुष्क रहेगा और दिन में थोड़ी देरी से धूप निकलेगी। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बता दें कि गुरुवार को भी दिल्ली में मौसम शुष्क रहा। नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम कुछ ऐसा ही बना रहेगा।

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के मौसम का हाल

दिल्ली में गुरुवार के दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 कम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक ज्यादा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 38 से 84 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम साफ रहेगा और धूप भी निकलेगी। नोएडा में अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। यहां भी आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। गुरुग्राम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 दिल्ली में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार बिगड़ती जा रही है। यह अब ‘बहुत खराब से गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। वायु प्रदुषण बढ़ने के कारण सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक शुक्रवार सुबह दिल्ली के आईटीओ में वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘ बहुत खराब’ श्रेणी में 348 रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें: CM केजरीवाल नहीं बंद होने देंगे योगा क्लास, बोले- 17 हजार लोगों को मिल रहा लाभ

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular