होम / Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में धूल भरी तेज आंधी, कई इलाकों में बारिश शुरू

Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में धूल भरी तेज आंधी, कई इलाकों में बारिश शुरू

• LAST UPDATED : May 10, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi NCR Weather: राजधानी दिल्ली में गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी तेज आंधी चली हैं। कई जगहों पर बिजली गिर रही है। मौसम विभाग ने पहले ही इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि 50 से 70 किमी की रफ्तार से धूल भरी आंधी आ सकती है। साथ ही कई इलाकों में बारिश भी हो रही है।

ये भी पढ़ें:- Arvind Kejriwal Interim Bail: तिहाड़ से निकलकर बोले CM केजरीवाल, मैंने कहा था मैं आऊँगा, मैं आ गया

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी या तूफान के साथ बारिश हो सकती है, जिसकी रफ्तार 50-70 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

77 किमी प्रति घंटा से चली हवाएं

शुक्रवार रात 10 बजे दिल्ली में हवा की गति उजवा में 77 किमी प्रति घंटा, जफरपुर में 57 किमी प्रति घंटा, लोधी रोड में 61 किमी प्रति घंटा, प्रगति मैदान में 63 किमी प्रति घंटा, पीतमपुरा में 57 किमी प्रति घंटा थी। नारायण और नजफगढ़ में 50 किमी प्रति घंटा और नजफगढ़ में 40 किमी प्रति घंटा था।

ये भी पढ़ें:- इतने दिनों तक शांत राघव चड्ढा CM केजरीवाल की जमानत पर बोले, जानिए क्या कहा

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox