Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi-NCR Weather News: दिल्ली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, अभी...

Delhi-NCR Weather News:

देश की राजधानी यानी दिल्ली में आज सुबह हुई बारिश से मौसम काफी सुहाना हो गया है और आस-पास की चीजें खिल उठी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जोकि इस महीने का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं गुरुवार की देर रात को  शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। जिससे आज दिन में और बारिश होने का अनुमान है।

गुरुवार को दर्ज किया गया इस महिने का सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली में गुरुवार को सुबह 8.30 बजे से शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे के बीच में 4.1 मिलीमीटर की बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उमस भरी गर्मी से मिली राहत

दरअसल, बारिश होने की वजह से दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी भर गया है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, दिल्लीवासियो को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली है।

ये भी पढ़े: दिल्ली की दूषित हवा को लेकर CAQM ने कसी कमर, आयोग ने लिया ये एक्शन

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular